15 अक्तूबर को भरतपुर-पुरदिलनगर मार्ग स्थित गांव भरतपुर के निकट जंगल में नीम के पेड़ पर किशोर का शव फंदे से लटका मिला था। पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
हसायन कोतवाली पुलिस ने किशोर को जान से मारने की धमकी देकर आत्महत्या के लिए मजबूर करने के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक किशोर का शव नीम के पेड़ से लटका हुआ मिला था।
विज्ञापन
15 अक्तूबर को भरतपुर-पुरदिलनगर मार्ग स्थित गांव भरतपुर के निकट जंगल में दिनेश शर्मा के खेत में लगे हुए नीम के पेड़ पर शाम करीब छह बजे 16 वर्षीय अभिषेक पुत्र वीरेंद्र सिंह का शव फंदे से लटका मिला था। पिता वीरेंद्र सिंह की तहरीर पर शीलेंद्र कुमार पुत्र नत्थू सिंह निवासी मोहल्ला किला खेड़ा, गौरव पुत्र शंकरलाल निवासी बैंक वाली गली के पीछे मोहल्ला किशन, रीता पत्नी कन्हैयालाल निवासी मोहल्ला किला खेड़ा और फूलकुमार निवासी मिर्जापुर थाना अवागढ़ जनपद एटा के खिलाफ धारा 306 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के दो आरोपी शीलेंद्र कुमार व उनके साले फूलकुमार को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को चिकित्सकीय परीक्षण कराने के बाद न्यायालय में पेश किया। वहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।