फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: साढ़े छह घंटे तक बीस गांवों की बिजली रही गुल

Sat, 28 Dec 2024 01:33 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर विद्युत उपकेंद्र से विद्युत आपूर्ति शुक्रवार को करीब साढ़े छह घंटे तक बाधित रही। इससे करीब बीस गांवों के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। विद्युत कर्मियों ने सुबह नौ बजे से दोपहर 3:30 बजे तक मरम्मत कार्य किया।
विज्ञापन

सलेमपुर फीडर से कई गांवों को दी जाने वाली आपूर्ति शुक्रवार शाम को सुचारू हो पाई। उपकेंद्र पर अर्थिंग व अन्य मरम्मत कार्य किए जाने को लेकर पूरे दिन आपूर्ति बाधित रही। सुबह नौ बजे से बिजली गुल रहने से हाथरस जंक्शन सहित करीब 20 गांवों के लोगों के तमाम कार्य प्रभावित रहे। उन्हें अपने जरूरी कार्यों को टालना पड़ा। शाम करीब साढ़े तीन बजे आपूर्ति बहाल हुई। मरम्मत कार्य के चलते बहानपुर, नगरिया, मौहारी, छौक, ततारपुर, सलेमपुर, ढोड़, बधामई, हाजीपुर, कल्याणपुर, हाथरस जंक्शन, देवी नगर, भोपतपुर, दरियापुर, रामपुर, कैलोरा, ठूलई आदि गांव की बिजली गुल रही। अवर अभियंता सलेमपुर कौशल गुप्ता ने बताया कि मरम्मत कार्य के लिए शटडाउन लिया था, दोपहर 3:30 बजे आपूर्ति को बहाल कर दिया गया।

बातचीत

सुबह से ही बिजली गुल हो गई थी। सात घंटे तक बिजली न आने से काफी परेशानी हुई। सुबह से ही दिनचर्या खराब हो गई। पूरे मोहल्ले के लोग शाम तक बिजली आने का इंतजार करते रहे।- नियम सिंह उर्फ बाबूजी, निवासी कैलोरा, हाथरस।
विज्ञापन


-

दोपहर को खेत में पानी लगाना था, लेकिन बिजली ही नहीं आई। केंद्र पर विद्युत कर्मियों से जानकारी हुई कि शाम को बिजली आएगी। अब अन्य किसी दिन सिंचाई करनी पड़ेगी। पूरे दिन अन्य कार्य भी नहीं कर पाए हैं।- भूवेंद्र सेंगर, निवासी हाथरस जंक्शन, हाथरस।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें