महिला सुबह शौच के लिए जा रही थी। खेत में घुसते ही आरोपी ने बुरी नियत से पकड़ लिया और जबरन दुष्कर्म करने की कोशिश की। शोरशराबा होने पर राहगीरों ने उसे बचाया।
मुरसान क्षेत्र के एक गांव में एक महिला के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश के मामले में सात माह बाद न्यायालय के आदेश पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
मुरसान कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि महिला का कहना है कि वह 9 फरवरी को सुबह शौच के लिए जा रही थी। खेत में घुसते ही पुष्पेंद्र ने बुरी नियत से पकड़ लिया और जबरन दुष्कर्म करने की कोशिश की। शोरशराबा होने पर राहगीरों ने उसे बचाया।
आरोप है कि जब पीड़िता ने आरोपी के घर शिकायत की तो उनके परिजन कुसुमलता व सपना ने उन्हें डराया धमकाया। न्यायालय के आदेश पर आरोपी पुष्पेंद्र, कुसुमलता और सपना के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। गौर हो कि पीड़िता का आरोप है कि कई बार थाने में शिकायत करने गए, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।