फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐतिहासिक फैसला लेकर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को दी सच्ची श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
ऐतिहासिक फैसला लेकर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को दी सच्ची श्रद्धांजलि
विज्ञापन

राष्ट्रीय महामंत्री बोले पिछली सरकारों से हमारी सरकार में कानून व्यवस्था अच्छी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। आज का दिन बहुत ऐतिहासिक है। 70 साल से चल रही अनुच्छेद 370 पर सरकार ने आज फैसला लेकर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की है। इससे विकास में तेजी आएगी शांति व्यवस्था दुुरुस्त होगी। इस फैसले पर सरकार का हम अभिंनदन करते हैं। जिन्होंने समर्थन दिया है उनका आभार व्यक्त करते हैं।
उक्त बातें संगठन पर्व के तहत चल रहे सदस्यता अभियान की समीक्षा के लिए आए राष्ट्रीय महामंत्री अरुण कुमार सिंह ने जिलाध्यक्ष गौरव आर्य के आवास पर पत्रकारों से वार्ता के दौरान कही। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि सरकार के सामने कोई चुनौती नहीं है। केंद्र सरकार सक्षम है। राम मंदिर आस्था का विषय है। इसकी जल्द हर रोज सुनवाई होगी। जल्द राम मंदिर बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं उन्नाव कांड को लेकर पूछे सवाल पर उन्होंने कहा कि बसपा व सपा से हमारी सरकार में कानून व्यवस्था अच्छी है। त्वरित कार्रवाई होती है। सुप्रीम कोर्ट में इसका केस चल रहा है। सीबीआई मामले जांच कर रही है। दोषियों को छोड़ा नहीं जाएगा। यूपी में सदस्यता अच्छी हो रही है। भाजपा विश्व में सबसे बड़ी पाटी है। वार्ता के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, सिकंदाराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राना, रामवीर सिंह भैयाजी, चंद्रवीर सिंह, विशाल गुप्ता, जितेंद्र पंडित आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें