फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras Road Accident: मैक्स पिकअप में टक्कर मार पलटा ट्रक, सात घायल, छह गंभीर हालत में रेफर

Thu, 13 Mar 2025 10:55 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

सिकंदराराऊ के अलीगढ़-कानपुर हाईवे पर ग्राम जिमिसपुर के पास ट्रक ने मैक्स पिकअप में टक्कर मार दी। उहादसे में सात लोग घायल हो गए, जिनमें से छह लोग गंभीर हालत में हैं।
विज्ञापन
हादसे के बाद मैक्स पिकअप और पलटा हुआ ट्रक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फरीदाबाद से एटा जा रही मैक्स पिकअप में पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रक पलट गया। हादसे में सात लोग घायल हुए हैं, जिनमें से छह को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार 13 मार्च सुबह साढ़े पांच बजे सिकंदराराऊ के अलीगढ़-कानपुर हाईवे पर ग्राम जिमिसपुर के पास फरीदाबाद से एटा जा रही  एक मैक्स पिकअप गाड़ी नंबर एचआर38एएच4920 में पीछे से आ रहे ट्रक नंबर यूपी63बीटी1089  ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रक साइड में पलट गया।

हादसे में मैक्स पिकअप सवार आशीष उर्फ अमित पुत्र रामप्रकाश, रमाकान्त पुत्र पवन, मुकेश कुमार पुत्र लल्लू सिंह निवासीगण एका थाना एका फिरोजाबाद, जानकी पत्नी अवधेश, गगन पुत्र कमलेश निवासी गण ग्राम स्यानी थाना मीरापुर फरुखाबाद, चालक कौशल पुत्र सोबरन सिंह निवासी स्यानी थाना मीरापुर फर्रूखाबाद, ट्रक चालक हरिओम पुत्र  नरोत्तमपाल निवासी नोह्इ थाना कौशाम्बी जिला कौशाम्बी घायल हो गए।
विज्ञापन

 
घायलों को उपचार के लिए सिकंदराराऊ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पुलिस ले गई। घायलों में से आशीष उर्फ अमित, जानकी, रमाकान्त, हरिओम, गगन व मुकेश को गंभीर हालत में हायर सेंटर रैफर कर दिया गया। सभी घायल खतरे से बाहर हैं। पुलिस ने क्रेन की मदद दे क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात को सुचारू कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें