फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: पीलीभीत से मथुरा जा रही ईको कार में ट्रक ने मारी टक्कर, 10 लोग हुए घायल

Sat, 22 Feb 2025 12:51 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

पीलीभीत के गांव संडई निवासी कुछ लोग ईको कार समते दो गाड़ियों से मथुरा जा रहे थे। हाथरस के केलोरा चौराहे के निकट ट्रक ने ईको कार में टक्कर मार दी। सड़क हादसे में ईको सवार 10 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ईको कार समेत दो गाड़ियों में सवार होकर कुछ लोग पीलीभीत से मथुरा जा रहे थे। हाथरस में केलोरा चौराहे के पास ट्रक ने ईको कार में टक्कर मार दी। हादसे में 10 लोग घायल हो गए। गंभीर घायलों को अलीगढ़ रेफर किया गया है।  

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार पीलीभीत के गांव संडई निवासी कुछ लोग ईको कार समते दो गाड़ियों से मथुरा जा रहे थे। 22 फरवरी तड़के सुबह करीब चार बजे कोतवाली जंक्शन क्षेत्र के केलोरा चौराहे के निकट ट्रक ने ईको कार में टक्कर मार दी। 

सड़क हादसे में ईको सवार 10 लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। वहां से गंभीर घायलों को अलीगढ़ के लिए रेफर किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें