फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक-डंपर की भिड़ंत में ट्रक चालक जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

कोतवाली चंदपा के निकट स्थित गांव नगला भुस के निकट शनिवार की देर रात को एक डंपर ने ट्रक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में ट्रक चालक पूरी तरह जख्मी हो गया। डंपर का चालक डंपर लेकर फरार हो गया। घायल को लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया।
जनपद मथुरा के थाना सुरीर क्षेत्र के गांव बदनवास निवासी सौदान सिंह पुत्र भीमसेन ग्वालियर से पपीता भरकर अपने ट्रक संख्या यूपी 85-एटी 2097 को लेकर अलीगढ़ की ओर जा रहे थे। थाना चंदपा क्षेत्र के गांव नगला भुस के निकट पहुंचते ही सामने से तेज गति से आ रहे डंपर ने ट्रक को टक्कर मार दी और भाग गया। टक्कर लगने से हुई तेज आवाज को सुनकर आस-पड़ोस के लोग मौके पर आ गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से चालक को ट्रक से बाहर निकलवाया। उसे गंभीर हालत में 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार दिया और आगरा रेफर कर दिया। इस संबंध में थाना चंदपा पुलिस ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिली है। चालक को आगरा रेफर कर दिया गया है। क्षतिग्रस्त वाहन को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। आरोपी चालक की तलाश जारी है। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें