फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras: ट्रक ने सफाई मशीन को मारी टक्कर, सिकंदराराऊ के युवक की अयोध्या में मौत और साथी घायल, लखनऊ रेफर

Tue, 12 May 2026 09:19 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

दो युवक मशीन से सड़कों पर सफाई कर रहे थे। तभी एक ट्रक ने सफाई मशीन को टक्कर मार दी। हादसे में घायल अजय कुमार की मौत हो गई। उसके साथ मशीन चला रहा गांव का ही बृजेश गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
मृतक अजय कुमार - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिकंदराराऊ के गोकुलपुर के युवक की अयोध्या में मौत हो गई। हादसे में साथी युवक घायल हो गया, जिसे लखनऊ के पीजीआई के लिए रेफर कर दिया। 

विज्ञापन


सिकंदराराऊ क्षेत्र के गांव गोकुलपुर निवासी 10-12 युवक अयोध्या में संविदा पर काम करते हैं। इनमें से दो युवक 12 मई की सुबह मशीन से सड़कों पर सफाई कर रहे थे। इसी दौरान एक ट्रक ने सफाई मशीन को टक्कर मार दी। इस हादसे में घायल अजय कुमार (25) की मौत हो गई।
विज्ञापन


उसके साथ मशीन चला रहा गांव का ही बृजेश (24) गंभीर रूप से घायल हो गया, उसे पीजीआई लखनऊ रेफर किया गया है। अजय कुमार के एक पुत्र तथा एक पुत्री का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद देर रात तक अजय का शव गांव आ सकता है। सूचना के बाद मृतक तथा घायल के परिजन अयोध्या रवाना हो गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें