फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: हाईव पर मैदा के बारों से लदे ट्रक में लगी आग, धमाके के साथ फटा टायर, चालक ने कूदकर बचाई जान

Sun, 06 Sep 2026 10:17 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ट्रक का टायर फटने के बाद आग लगी। वाहन को कब्जे में ले लिया गया है। फर्म मालिक से नुकसान और घटना के संबंध में जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
ट्रक में आग लगने के बाद जलते ट्रक को बुझाते फायर ब्रिगेड कर्मी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ की ताला नगरी स्थित सिद्धिविनायक फर्म से रविवार सुबह करीब छह बजे मैदा के करीब 340 बोरे लादकर ट्रक हाथरस जा रहा था। सासनी के आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर चौपाल सागर के निकट पहुंचते ही अचानक ट्रक का पीछे टायर फट गया। तेज धमाके के बाद टायर रगड़ने से वाहन में आग लग गई। लपटें उठती देखकर चालक सीताराम घबरा गया और ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई। 

विज्ञापन


मालिक की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे के दौरान हाईवे पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर हाथरस गेट पुलिस भी मौके पर पहुंची और ट्रक को कब्जे में ले लिया। फर्म मालिक कुशाग्र घटनास्थल पर पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आग की चपेट में आने से मैदा समेत ट्रक में काफी नुकसान हुआ है। प्रभारी निरीक्षक नितिन कसाना ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ट्रक का टायर फटने के बाद आग लगी। वाहन को कब्जे में ले लिया गया है। फर्म मालिक से नुकसान और घटना के संबंध में जानकारी की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें