फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों पर आया तरस-न स्कूल पर: बंद कर दी नाली, रास्ते में भरा गंदा पानी, शिक्षक-छात्र हो रहे परेशान

Sun, 02 Aug 2026 02:20 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

प्राथमिक विद्यालय के रास्ते पर गंदे पानी का भराव है। छात्र-छात्राओं के साथ ही शिक्षकों को स्कूल जाने-आने में परेशानी हो रही है। विद्यार्थी गंदे पानी और कीचड़ में गिर रहे हैं। वजह रास्ते में पड़ने वाले कुछ घरों के निवासियों ने अपने दरवाजे नालियां बंद कर दी हैं।
विज्ञापन
गांव नगला विशी में स्कूल के रास्ते में जलभराव से निकलते बच्चे - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहपऊ में ग्राम पंचायत मढ़ाभोज के मजरा नगला विशी स्थित प्राथमिक विद्यालय के रास्ते पर गंदे पानी का भराव है। छात्र-छात्राओं के साथ ही शिक्षकों को स्कूल जाने-आने में परेशानी हो रही है। विद्यार्थी गंदे पानी और कीचड़ में गिर रहे हैं। वजह रास्ते में पड़ने वाले कुछ घरों के निवासियों ने अपने दरवाजे नालियां बंद कर दी हैं।

विज्ञापन


गांव के विशाल सिंह, प्रेम सिंह, गनपत सिंह, संजय और गंभीर सिंह ने शनिवार को क्षेत्रीय विधायक प्रदीप कुमार उर्फ गुड्डू चौधरी के साथ ही तहसील दिवस में पहुंचकर अधिकारियों को यह समस्या बताई। सड़क पर भरे गंदे पानी को हटवाने के साथ ही बंद नालियों को तत्काल खुलवाने की मांग की। आरोप लगाया कि प्राथमिक विद्यालय के रास्ते पर कुछ लोगों ने नालियां अवरुद्ध कर दी हैं। इससे नालियों में बहने वाला गंदा पानी रास्ते पर भरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधान और प्रधानाध्यापक का कथन

  • ग्राम प्रधान चंदन शर्मा का कहना है कि गांव के कुछ लोगों ने जानबूझकर अपने दरवाजों के आगे नालियां बंद कर रखी हैं। जब भी उन्हें समझाकर नालियां खुलवाने की कोशिश की, वह विवाद करने पर उतारू हो जाते हैं।
  • प्रधानाध्यापक नितिन कुमार ने बताया कि रोजाना जलभराव से जूझते हुए शिक्षक और विद्यार्थियों को स्कूल जाना-आना पड़ रहा है। भरे गंदे पानी की दुर्गंध कक्षाओं तक पहुंच रही है, जिससे शिक्षक-विद्यार्थी दोनों परेशान हैं।

ग्राम पंचायत सचिव के साथ राजस्व विभाग की टीम गांव नगला विशी भेजी गई है। निर्देश दिया गया है कि बंद नालियों को तत्काल खुलवाकर रास्ते पर भरे पानी की निकासी कराई जाए। नालियों को दोबारा कोई अवरुद्ध करने का प्रयास करता है तो उसके विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करवाने के साथ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। - ऋतु सिरोही, उपजिलाधिकारी सादाबाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें