फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: दो स्पेशल सहित तीन ट्रेनों के बढ़ाए फेरे

Sun, 30 Aug 2026 01:47 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
विज्ञापन
त्योहारों और आगामी महीनों में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने पूर्व से संचालित तीन जोड़ी (कुल छह) विशेष ट्रेनों की संचालन अवधि में विस्तार किया है। इसमें हाथरस सिटी स्टेशन पर रुकने वाली दो प्रमुख स्पेशल ट्रेनें भी शामिल हैं। रेल अधिकारियों के अनुसार विस्तारित अवधि के दौरान इन सभी गाड़ियों के संचालन का समय, ठहराव और कोच संरचना पूर्ववत रहेगी।
विज्ञापन

विस्तारित अवधि के तहत प्रतापनगर-मऊ विशेष गाड़ी तीन अक्तूबर से 28 नवंबर तक और वापसी में मऊ-प्रतापनगर विशेष गाड़ी चार अक्तूबर से 29 नवंबर तक नौ-नौ अतिरिक्त फेरों के लिए चलाई जाएगी। इस ट्रेन का हाथरस सिटी स्टेशन पर ठहराव नहीं है, लेकिन हाथरस के यात्री इस ट्रेन को आगरा से पकड़कर यात्रा करते हैं।
हाथरस सिटी स्टेशन पर रुकने वाली प्रतापनगर-लालकुआं विशेष गाड़ी को चार अक्तूबर से 29 नवंबर तक और लालकुआं-प्रतापनगर विशेष गाड़ी को पांच अक्तूबर से 30 नवंबर तक नौ-नौ अतिरिक्त फेरों के लिए संचालित किया जाएगा। इसके अलावा लंबे रूट की गांधीधाम-भागलपुर विशेष गाड़ी को चार सितंबर से 27 नवंबर तक और भागलपुर-गांधीधाम विशेष गाड़ी को सात सितंबर से 30 नवंबर तक 13-13 अतिरिक्त फेरों के लिए चलाया जाएगा।
विज्ञापन

पूर्वाेत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल के पीआरओ मंडल सफदर हुसैन ने बताया कि इन ट्रेनों के फेरे बढ़ने से सूरत, गुजरात, उत्तराखंड और बिहार की ओर जाने वाले यात्रियों को अग्रिम सीट आरक्षण कराने और सुगम सफर में बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें