फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: हाथरस से नोएडा के लिए एसी बस सेवा का ट्रायल शुरू

Fri, 17 Apr 2026 02:36 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
रोडवेज बस स्टैंड पर नोएडा जाने के लिए खड़ी एसी बस। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
हाथरस डिपो से नोएडा के लिए एसी बस सेवा का ट्रायल शुरू कर दिया गया है। हाल ही में डिपो को मिलीं दो नई एसी बसों को परीक्षण के तौर पर इस रूट पर चलाया जा रहा है, जिससे यात्रियों को आरामदायक सफर की सुविधा मिल सके।
विज्ञापन





परिवहन निगम द्वारा यात्रियों की संख्या के अनुसार बसों का संचालन किया जा रहा है। ट्रायल के दौरान यात्रियों की संख्या और प्रतिक्रिया पर विशेष नजर रखी जा रही है। डिपो प्रभारी मंगेश कुमार का कहना है कि यदि इस रूट पर यात्रियों की संख्या संतोषजनक रहती है, तो एसी बसों का संचालन स्थायी रूप से शुरू किया जाएगा। इससे हाथरस से नोएडा के बीच यात्रा करने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।




गौरतलब है कि अब तक इस रूट पर एसी बसों की सुविधा उपलब्ध नहीं थी, जिससे यात्रियों को निजी बसों पर निर्भर रहना पड़ता था। एसी बसों का ट्रायल शुरू होने के बाद यात्रियों में भी उत्साह देखा जा रहा है। परिवहन निगम का मानना है कि इस पहल से यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी और डिपो की आय में भी बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन







जल्द समय सारिणी से होगा संचालन

नोएडा मार्ग पर एसी बसों का संचालन फिलहाल यात्रियों की संख्या पर निर्भर है, लेकिन इसके लिए जल्द ही अस्थायी समय सारिणी भी तैयार की जाएगी। दरअसल हाथरस डिपो की ओर से यह भी ट्रॉयल लिया जा रहा है कि एसी बस में किस-किस समय पर यात्रियों की संख्या अधिक रहती है। उसके हिसाब से ही अस्थायी समय सारिणी का निर्धारण किया जाएगा। हाथरस से नोएडा के लिए एसी बस में 407 रुपये का किराया निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें