फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: तेज हवाओं और आंधी से गिरे पेड़, दो लोग घायल

Thu, 01 Jun 2023 11:36 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

बारिश व तेज हवाओं के साथ आंधी चलने लगी। इससे हाथरस जंक्शन क्षेत्र में 10 से अधिक पेड़ टूट गए। पेड़ टूटकर मथुरा-बरेली मार्ग पर गिर गए। इससे हाथरस जंक्शन के निकट इस मार्ग पर यातायात बाधित हो गया। मार्ग पर वाहनों की कतारें लग गईं।
विज्ञापन
पेड़ गिरा प्रतीकात्मक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के मथुरा-बरेली राजमार्ग पर बुधवार की रात तेज हवाओं व आंधी से पेड़ टूटकर गिरने से यातायात बाधित हो गया, जिससे मार्ग पर वाहनों की कतारें लग गईं। करीब एक घंटे बाद पुलिस ने जेसीबी की सहायता से पेड़ों को सड़क से हटवाया। तब कहीं जाकर यातायात सुचारू हो पाया। पेड़ गिरने से अलग-अलग स्थानों पर दो लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


बुधवार की रात बारिश व तेज हवाओं के साथ आंधी चलने लगी। इससे हाथरस जंक्शन क्षेत्र में 10 से अधिक पेड़ टूट गए। पेड़ टूटकर मथुरा-बरेली मार्ग पर गिर गए। इससे हाथरस जंक्शन के निकट इस मार्ग पर यातायात बाधित हो गया। मार्ग पर वाहनों की कतारें लग गईं। वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। करीब एक घंटे बाद पुलिस ने जेसीबी की सहायता से टूटे हुए पेड़ों को रोड से हटवाया। तब कहीं जाकर यातायात सुचारू हो सका। 

पेड़ गिरने से हाथरस जंक्शन में एक स्कूटी सवार व रामपुर में एक ट्रैक्टर सवार घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। थाना हाथरस जंक्शन प्रभारी गिरीशचंद्र गौतम का कहना है कि तेज हवाओं व आंधी से पेड़ गिरने से मथुरा बरेली राजमार्ग जाम हो गया था। लगभग एक घंटे बाद जेसीबी की सहायता से टूटे हुए पेड़ों को हटवाकर यातायात सुचारू कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें