फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस सिटी पर यात्रियों को मिलेगी वाइफाई की सुविधा

विज्ञापन
हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन पर लगा वाईफाई का मॉडम। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
अब हाथरस सिटी स्टेशन पर मिलेगी वाई फाई की सुविधा
विज्ञापन

हाथरस जंक्शन के बाद हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन को आधुनिक बनाने की तैयारी शुरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। अब हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को वाईफाई की मुफ्त में सुविधा मिलेगी। हाथरस जंक्शन स्टेशन के बाद हाथरस सिटी स्टेशन को आधुनिक बनाने की कवायद शुरू हो गई है। इससे यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।
उल्लेखनीय है कि अब रेलवे राजस्व के साथ यात्रियों को बेहतर सुविधा देने की कोशिश में जुटा हुआ है। हाथरस सिटी स्टेशन पर दो नंबर प्लेटफार्म और फुट ओवरब्रिज निर्माण के बाद छोटे-छोटे टिनशेड डाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन पर वाईफाई की सुविधा शुरू हो गई है। यात्री वाईफाई को चालू करने के साथ पासवार्ड डालकर वाईफाई का लाभ ले सकेंगे। हाथरस जंक्शन स्टेशन पर एलइडी स्क्रीन भी लगाई गई है। धीरे-धीरे रेलवे स्टेशनों को आधुनिकता से लैस की कवायद शुरू हो गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें