फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएसटी के विरोध में ट्रांसपोर्टरों का आज रात से चक्का जाम

Fri, 07 Apr 2017 11:18 PM IST
ब्यूूूराे, अमर उजाला, हाथ्ारस
विज्ञापन
transporters - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हाथरस। परिवहन व्यवसायियों को जीएसटी में शामिल करने और केंद्र सरकार द्वारा बीमा की दरें बढ़ाए जाने के विरोध में ट्रांसपोर्ट व्यापारियों ने आठ अप्रैल को मध्य रात्रि से चक्का जाम करने का ऐलान किया है। ट्रक ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के प्रदेश प्रभारी किशन लाल शर्मा, जिलाध्यक्ष रवेंद्र सिंह सिकरवार, महामंत्री प्रदीप सारस्वत, व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री योगेंद्र शर्मा योगा पंडित ने पत्रकार वार्ता के दौरान यह जानकारी दी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हाथरस के सभी परिवहन व्यवसायी केंद्र सरकार द्वारा थोपे गए नए-नए नियमों का विरोध करते हैं। मांग की कि साधारण बीमा में थर्ड पार्टी प्रीमियम की दरों में हुई बेहताशा वृद्धि को वापस लिया जाए। राज्यों के परिवहन विभाग की तरफ से विभिन्न मामलों में बढ़ी हुई फीस को वापस लिया जाना चाहिए। टोल टैक्स की स्पष्ट नीति वाहन पर एक बार ही लेने की तय हो। डीजल पर लगने वाले विभिन्न करों को कम किया जाए। राष्ट्रीय परमिट की गाड़ियों पर डबल ड्राइवर की अनिवार्यता को हटाया जाए।

ट्रांसपोर्ट व्यवसाय पर जीएसटी के प्रभाव को स्पष्ट किया जाए। 1 अप्रैल 2017 से पहले बन चुके बीएस-3 मानक वाहनों का पंजीकरण होना चाहिए। हाथरस जिले में ट्रांसपोर्ट नगर बनाने की व्यवस्था हो। पत्रकार वार्ता में राजू मलिक, अरुण जैन, आरके सिंह, अभिषेक शर्मा, रामकुमार माहेश्वरी, इंद्रमोहन वार्ष्णेय, अजय गौड़, विनीत शर्मा, जुगेंद्र सिंह, भोला सिंह, हरीश गुलाटी, प्रदीप सारस्वत, ज्ञानदेव गौतम, रामखिलाड़ी वर्मा, रोहताश राघव, एनपी गुप्ता, अनिल वर्मा, अनिल शर्मा, अमित अग्रवाल, सुमित अग्रवाल आदि व्यापारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें