फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध वसूली के विरोध में ट्रांसपोर्टर

Wed, 24 Feb 2016 11:52 PM IST
hathras
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस (ब्यूरो)। ट्रांसपोर्टर्स ने ट्रकों से अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए संभागीय परिवहन विभाग के अधिकारियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। बुधवार को बड़ी संख्या में ट्रांसपोर्टर ट्रक-ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के बैनर तले मेंडू रोड स्थित एआरटीओ दफ्तर पहुंच गए और वहां अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी के बीच प्रदर्शन किया। ट्रांसपोर्टर्स का आरोप है कि मंथली टोकन के नाम पर लोडिंग वाहनों से वसूली का खेल चल रहा है, जिससे ट्रक ऑपरेटरों का शोषण हो रहा है।
विज्ञापन

एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष रवींद्र सिंह ने कहा कि अधिकारियों ने ओवरलोडिंग कराने के लिए कार्ड बना रखे हैं। जो सक्षम हैं, वह तो पैसा दे देते हैं, लेकिन जो कारोबारी सक्षम नहीं हैं, वह कहां से टोकन मनी दें। सबसे ज्यादा मुश्किल उन ट्रक ऑपरेटरों को होती है, जोकि 500 से 100 किमी तक ही माल ढुलाई करते हैं। जितना पैसा उनसे मांगा जाता है, उतना तो भाड़ा भी नहीं मिलता। गाड़ी वालों के साथ गलत व्यवहार किया जाता है। छोटी-मोटी कमियों पर चालान कर दिए जाते हैं। वर्तमान में आलू भंडारण चल रहा है, लेकिन अधिकारी उन वाहनों को भी नहीं बख्श रहे। उन्होंने कहा कि ट्रांसपोर्टर अपनी गाड़ियों के कागज दिखाने को तैयार हैं। अगर कागज गलत हैं तो वह वाहन को बंद कर दें। अगर कागज सही हैं तो फिर क्यों उत्पीड़न किया जाता है।
हंगामे के दौरान एआरटीओ उदयराम, एआरटीओ प्रवर्तन वंदना सिंह और पीटीओ विकास अस्थाना भी वहां आ गए। अधिकारियों ने ट्रांसपोर्टर्स को आश्वस्त किया कि स्थानीय गाड़ी वालों के साथ कोई गलत व्यवहार नहीं होगा और न हीं किसी का उत्पीड़न किया जाएगा। ट्रांसपोर्टर्स को अगर कोई समस्या है तो वह सीधे मिलकर बता सकते हैं। दलालों के चक्कर में नहीं पड़ें। इस मौके पर किशनलाल शर्मा, रिंकू भाई, सुरेश भाटिया, सईद कुरैशी, विजय लाला, इंद्रमोहन वार्ष्णेय, गोल्डी, शब्बन मिस्त्री, सोनू चौधरी, भोला सिंह, जुगेंद्र सिंह, अजीज मियां, हरीश गुलाठी, अमित बंसल, अनुज जैन, आरके सिंह, दीपक शर्मा, राजू सिंह, शरद माहेश्वरी आदि अनेक ट्रांसपोर्टर मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें