फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हे प्रभु! हाथरस पर भी हो जाए कृपा

Wed, 24 Feb 2016 11:46 PM IST
hathras
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। रेल मंत्री सुरेश प्रभु गुरुवार को जब रेल बजट पेश करेंगे तो निश्चित रूप से हाथरस वालों की नजरें भी उनके पिटारे से निकलने वाली सौगातों पर रहेगी। शहरवासियों को उम्मीद है कि यह रेल बजट तालाब चौराहे पर पिछले ढाई दशक से चली आ रही ओवरब्रिज की मांग जरूर पूरा करेगा। उत्तर-मध्य रेलवे के हाथरस जंक्शन रेलवे स्टेशन पर लंबी दूरी की कई गाड़ियों के ठहराव की मांग भी लंबे समय से चल रही है, जबकि पूर्वोत्तर रेलवे के हाथरस सिटी स्टेशन पर भी ट्रेनों में बढ़ोतरी की दरकार है। हाथरस जंक्शन, सिटी और किला रेलवे स्टेशनों के आधुनिकीकरण और यार्ड विस्तार की मांगें भी पुरानी हैं। किला स्टेशन को यात्री सुविधाओं के लिहाज से और उपयोगी बनाने की मांग लंबे समय से उठ रही है, लेकिन आज तक इन पर कोई ठोस निर्णय नहीं हुआ है। इस रेल बजट में हाथरस का कितना ख्याल रखा जाएगा, इस पर सबकी नजरें हैं।
विज्ञापन

हाथरस किला और सिटी रेलवे स्टेशनों पर टिकट विंडो की मांग लंबे समय से चल रही है। विंडो की कमी से अक्सर इन दोनों स्टेशनों पर भीड़ के चलते या तो यात्रियों की ट्रेन छूट जाती है या फिर वह बिना टिकट यात्रा करने को मजबूर होते हैं। खासकर किला से सुबह एचएडी की रवानगी के वक्त रोज ऐसा होता है। रेलवे को भी राजस्व का नुकसान होता है।
पूर्र्वोत्तर रेलवे के मेंडू स्टेशन के जरिए उत्तर-मध्य के हाथरस जंक्शन स्टेशन की लाइनों को लिंक करने की मांग भी उठ रही है।  अगर इस प्रस्ताव पर अमल हो जाता है तो हाथरस सिटी मथुरा और जंक्शन स्टेशन के माध्यम से सीधे दक्षिण भारत से जुड़ जाएगा। यहां से मुंबई और दक्षिण भारत के अन्य बड़े शहरों की यात्रा की सुविधा            मिल सकेगी, जबकि दिल्ली-हावड़ा रूट के बड़े स्टेशनों के लिए भी शहरवासियों के लिए ट्रेन सुविधा सुगम हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें