फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras: 15 करोड़ से तैयार हुआ ट्रांजिट हॉस्टल, 24 महिला पुलिस कर्मियों के रुकने की सुविधा

Mon, 07 Oct 2024 05:50 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

हाथरस पुलिस लाइन में करीब 15 करोड़ रुपये की लागत से ट्रांजिट हास्टल का निर्माण पूरा कर लिया गया है। कुल 24 महिला पुलिस कर्मियों के रुकने की सुविधा वाले इस ट्रांजिट हास्टल में लिफ्ट की भी सुविधा है।
विज्ञापन
महिला पुलिस कर्मियों के लिए तैयार किया गया ट्रांजिट हॉस्टल - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दूसरे जनपदों से स्थानांतरित होकर आने वाली महिला पुलिस कर्मियों रहने की बेहतर सुविधा दिए जाने के लिए पुलिस लाइन में ट्रांजिट हॉस्टल का निर्माण किया गया है। बनकर तैयार हुए इस ट्रांजिट हास्टल में अब महिला पुलिस कर्मियों को कुछ दिन रुकने की सुविधा दी जाएगी, ताकि उन्हें आवास मिलने तक असुविधा का सामना न करना पड़े।

विज्ञापन


हाथरस पुलिस लाइन में करीब 15 करोड़ रुपये की लागत से ट्रांजिट हास्टल का निर्माण पूरा कर लिया गया है। कुल 24 महिला पुलिस कर्मियों के रुकने की सुविधा वाले इस ट्रांजिट हास्टल में लिफ्ट की भी सुविधा है। उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण एवं श्रम विकास सहकारी संघ लिमिटेड आगरा द्वारा तैयार किए गए इस भवन में आग बुझाने आदि की भी पूरी व्यवस्था है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें