तहसील स्तर पर गठित की गईं अलग-अलग टीम में संबंधित एसडीएम, तहसीलदार, पीडब्ल्यूडी या अन्य किसी निर्माण संस्था के सहायक अभियंता व जीआईसी के प्रधानाचार्य को शामिल किया गया है। जांच करने के बाद सूचना यूपी बोर्ड को प्रेषित की जाएगी। वहां से परीक्षा केंद्र बनाए जाने के लिए सूची जारी होगी।
इस साल हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में शामिल होने के लिए करीब 45 हजार विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है। अब परीक्षा केंद्र बनाए जाने के लिए भी ऑनलाइन आवेदन किए जा रहे हैं। इसके साथ ही विद्यालयों की जांच के लिए सत्यापन टीमों का गठन किया गया है।
विज्ञापन
हाथरस जिले में यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए करीब 90 से 100 केंद्रों का सृजन किया जाना है। इसके लिए अब काम शुरू हो गया है। जिले में परीक्षा केंद्र बनाए जाने के लिए विद्यालय संचालक विद्यालयों की ऑनलाइन सूचना अपलोड कर रहे हैं। अब तक करीब 140 विद्यालयों ने की सूचना अपलोड हो चुकी है। जबकि जिले में कुल 353 विद्यालय हैं। इसके साथ ही जिला स्तर से ऑनलाइन आवेदन करने वाले विद्यालयों के सत्यापन के लिए टीम का गठन कर लिया गया है।
तहसील स्तर पर गठित की गईं अलग-अलग टीम में संबंधित एसडीएम, तहसीलदार, पीडब्ल्यूडी या अन्य किसी निर्माण संस्था के सहायक अभियंता व जीआईसी के प्रधानाचार्य को शामिल किया गया है। जांच करने के बाद सूचना यूपी बोर्ड को प्रेषित की जाएगी। वहां से परीक्षा केंद्र बनाए जाने के लिए सूची जारी होगी। डीआईओएस संत प्रकाश ने बताया कि विद्यालयों को सत्यापन के लिए टीमों का गठन हो गया है। जांच के बाद आवेदन आगे बढ़ाए जाएंगे।