फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नयागंज चौराहे से हटवाया ट्रांसफॉर्मर, यहां बनेगा टॉयलेट

विज्ञापन
नयागंज चौराहे पर लगे ट्रांसफार्मर को शिफ्टिग के लिए निरीक्षण करते पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

शहर में सौंदर्यीकरण के काम अब तेजी पकड़ेेंगे। इसके लिए मुख्य चौराहों पर रखे ट्रांसफॉर्मर हटवाए जा रहे हैं। नयागंज में बीच चौराहे पर रखा ट्रांसफॉर्मर मंगलवार को हटवा दिया गया। कुछ अन्य चौराहों से भी ट्रांसफॉर्मर हटवाए जाएंगे और वहां सौंदर्यीकरण का काम होगा। शहर के व्यस्ततम बाजार नयागंज के चौराहे पर रखे ट्रांसफॉर्मर को मंगलवार को हटवा दिया गया। इसकी वजह से यह चौराहा हमेशा अतिक्रमण का शिकार रहता था, जिससे यहां हादसों का भी डर रहता था। मंगलवार को वहां नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा व विद्युत विभाग के अधिकारी भी मौजूद थे।
विज्ञापन

नगर पालिकाध्यक्ष ने बताया कि अब इस चौराहे का मेक इन इंडिया व स्वच्छ भारत मिशन के तहत सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। इस ट्रांसफॉर्मर को नगर पालिका की नजूल की भूमि पर रखवाया जाएगा। अब यहां जनसुविधा के लिए टॉयलेट भी बनवाया जाएगा। बीच चौराहों पर रखे कुछ अन्य ट्रांसफॉर्मर भी हटवाए जाएंगे। इस मौके पर प्रकाश निरीक्षक योगेश भारद्वाज, सफाई निरीक्षक अनिल, मुख्य स्वच्छता निरीक्षक संदीप भार्गव, रामबहादुर पटेल के अलावा नगर पालिका के अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें