फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म तांडव के खिलाफ हिंदू जागरण मंच ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
एसडीएम सदर को ज्ञापन देते हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारी। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

वेब सीरीज की फिल्म तांडव में हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियों के विरोध में हिंदू जागरण मंच के प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को नारेबाजी के बीच प्रदर्शन किया। तहसील सदर में एसडीएम को पीएम के नाम ज्ञापन सौंपा।
हिंदू जागरण मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक रंजन आर्य ने कहा के तांडव वेब सीरीज में हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हिंदू धर्म से खिलवाड़ करने का अधिकार किसी को भी नहीं है। हिंदू जागरण मंच के जिला अध्यक्ष संदीप शर्मा ने कहा के वेब सीरीज तांडव के निर्देशक अब्बास अली जौहर और अभिनेता मोहम्मद जीशान व सैफ अली खान को तत्काल गिरफ्तार कर जेल भेजना चाहिए। हिंदू जागरण मंच युवा वाहिनी के जिला महामंत्री शिवम शर्मा ने कहा के हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता पूरे देश में तांडव वेब सीरीज के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिंदू समाज से भी अपील है कि तांडव वेब सीरीज का बहिष्कार करें। इस मौके पर जिला महामंत्री नरेंद्र प्रेमी, जिला उपाध्यक्ष रमन बिहारी शर्मा, नगर महामंत्री मोरमुकुट वर्मा, नगर कोषाध्यक्ष नरेश वार्ष्णेय, उपाध्यक्ष मनोज वर्मा, विकास भारद्वाज, लोकेश अग्रवाल, विनय रावत, आकाश चौधरी, शिवम सोलंकी, अभिषेक राज, सुरेश कश्यप, राजीव शर्मा, दीपक कश्यप, अंकित उपाध्याय, अतुल सोलंकी, तेजपाल सिंह, विजय पंडित, विष्णु कश्यप, मोहित सिंह, सुमित चौधरी, भूपेंद्र उपाध्याय, सागर सोलंकी आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें