फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: चार दिन से फुंका ट्रांसफार्मर, ग्रामीणों ने घेरा बिजलीघर

Thu, 24 Sep 2026 02:19 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
बिजलीघर पर ​शिकायत लेकर पहुंचीं महिलाएं। स्रोत : ग्रामीण - फोटो : Villager
विज्ञापन
बोनई फीडर के गांव राजनगर में चार दिन से 63 केवी का ट्रांसफाॅर्मर फुंका पड़ा है। बिजली ठप होने से नाराज ग्रामीण बुधवार को संविदा लाइनमैन को साथ लेकर विद्युत उपकेंद्र पर पहुंचे और घेराव कर दिया। ग्रामीणों ने अवर अभियंता मोहम्मद इकरार और एसएसओ के कार्यालय के बाहर नारेबाजी की।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार गांव में करीब 35 से 40 विद्युत कनेक्शन हैं। ट्रांसफाॅर्मर फुंकने के बाद कई बार विद्युत निगम अधिकारियों और कर्मचारियों से शिकायत की गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। बिजली न आने से घरेलू कामकाज के साथ मोबाइल फोन और इन्वर्टर समेत बिजली से चलने वाले उपकरण भी प्रभावित हैं। उमस भरी गर्मी में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों को समझाने के लिए पुलिस भी पहुंची। महिलाओं ने स्पष्ट कहा कि नया ट्रांसफाॅर्मर लगने तक वे वापस नहीं जाएंगी। इस पर जेई ने आश्वासन दिया कि वर्कशॉप से ट्रांसफाॅर्मर आते ही उसे गांव में स्थापित करा दिया जाएगा। जेई ने बताया कि गांव का ट्रांसफाॅर्मर तीन दिन पहले फुंका था। वर्कशॉप से ट्रांसफाॅर्मर आते ही उसे स्थापित करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें