पुलिस अधीक्षक सुशील घुले ने जिले की कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए महिला थाने की प्रभारी निरीक्षक के अलावा 18 पुलिस उपनिरीक्षकों को इधर से उधर किया है।
एसपी ने महिला थाने की प्रभारी निरीक्षक सुषमा चौधरी को प्रभारी महिला सम्मान प्रकोष्ठ और परिवार परामर्श केंद्र बनाया है। उनकी जगह महिला सहायता प्रकोष्ठ की प्रभारी पंकज रानी को महिला थानाध्यक्ष बनाया गया है।
पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी किए गए निर्देशों में गजराज सिंह को सदर कोतवाली से एसएसआई सिकंदराराऊ, रामऔतार को कोतवाली हाथरस गेट से एसएसआई चंदपा, हिमांशु शर्मा को हाथरस गेट से कोतवाली सादाबाद, अनिल कुमार सिंह को एसएसआई हाथरस जंक्शन से एसएसआई हाथरस गेट, मोहम्मद असलम को एसएसआई कोतवाली सिकंदराराऊ से एसएसआई हाथरस जंक्शन, विनोद कुमार को कोतवाली सदर से यहीं एसएसआई, रविंद्र कुमार को कोतवाली सिकंदराराऊ से कोतवाली सदर, जय कुमार को कोतवाली हसायन से सहपऊ, सुरेद्र कुमार शर्मा को हसायन से हाथरस जंक्शन, यादराम सिंह को सहपऊ से हसायन, संजय कुमार को एसएसआई चंदपा से हाथरस जंक्शन, सुधा सिंह एसएसआई महिला थाना से हाथरस गेट, साधना सिंह को महिला थाना से सदर कोतवाली, ज्योति को महिला थाना से प्रभारी लोक शिकायत प्रकोष्ठ, सरिता सिंह को महिला थाने से सादाबाद, मनीषा सिंह को सादाबाद से महिला थाना, पूनम जादौन को हाथरस गेट से महिला थाना और हेमलता को प्रभारी लोक शिकायत प्रकोष्ठ से महिला थाना भेजा गया है।