हाथरस जंक्शन स्टेशन से यात्रा शुरू करने वाले चार यात्रियों को ट्रेनों के संचालन में देरी के कारण अपने आरक्षण निरस्त कराने पड़े। वहीं करीब 18 साधारण श्रेणी की टिकट को निरस्त कराया गया। इसके अलावा एक्सप्रेस ट्रेनों से दिल्ली की यात्रा करने वालों को लेट आईं पैसेंजर ट्रेनों का सहारा लेना पड़ा।
हम दिल्ली जाने के लिए स्टेशन पर आए थे। गोमती एक्सप्रेस से हमारा रिजर्वेशन है, लेकिन यह ट्रेन काफी लेट है, इसलिए अब पैसेंजर ट्रेन का इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि जितनी देर में ट्रेन आएगी, उतनी देर में तो मैं गाजियाबाद पहुंच जाऊंगा।-मनीष कुमार निवासी हाथरस।
गोमती एक्सप्रेस से टूंडला जाने के लिए मैं स्टेशन पर आया हूं, लेकिन ट्रेन पहले एक घंटे देरी से थी, फिर डेढ़ घंटे लेट हो गई और अब दो घंटे लेट बताई जा रही है। जितनी देर का सफर नहीं है, उससे चौगुना समय तो मैं यहां इंतजार कर चुका हूं। -डाॅ. राजीव मोदी निवासी हाथरस।