फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतगणना के लिए होगा आज प्रशिक्षण

Sun, 25 Oct 2015 11:53 PM IST
hathras
विज्ञापन
विज्ञापन
 हाथरस। पंचायत चुनाव की मतगणना के लिए सोमवार को कृषि उत्पादन मंडी समिति हाथरस में मतगणना का प्रशिक्षण कराया जाएगा। इसके लिए मंडी समिति में आवश्यक व्यवस्थाओं का एडीएम सदर ने निरीक्षण किया। रविवार को अवकाश का दिन होने के बावजूद भी कार्मिकों को ड्यूटी पत्र वितरित किए गए। मोबाइल पर मैसेज के माध्यम से भी संदेश भेजे गए।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव के चौथे चरण के लिए मतदान 29 अक्तूबर को ब्लॉक सासनी में होना है। इस मतदान के लिए तो जिला प्रशासन कार्मिकों का प्रशिक्षण पहले ही पूर्ण करा चुका है। लेकिन मतदान संपन्न होने के बाद एक नवंबर को ही आयोग के निर्देशों के अनुसार मतगणना का कार्य होना है। इसलिए जिला निर्वाचन अधिकारी ने पहले से ही 26 अक्तूबर को को मंडी समिति परिसर में कार्मिकों का प्रशिक्षण कराने का निर्णय ले रखा है। इसी के तहत सोमवार को मतगणना कार्मिकों का प्रशिक्षण होगा। क्योंकि मतगणना का कार्य सभी सातों ब्लॉकों में एक साथ होना है। इसलिए इसके लिए अधिक कार्मिकों की आवश्यकता होगी। इस कार्या में जिला प्रशासन ने कार्मिकों को रविवार का अवकाश होने के बावजूद भी ड्यूटी पत्र उपलब्ध कराए गए। इसके साथ ही कार्मिकों को मोबाइल पर मैसेज भी भेजे गए। जिससे इस कार्य में कोई भी कर्मी लापरवाही न बरते। अपर जिलाधिकारी धीरेंद्र प्रताप सिंह ने सभी कार्मिकों को चेतावनी दी है कि प्रशिक्षण में आने पर विधिवत रूप से कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें