दिल्ली पब्लिक स्कूल हाथरस के छात्रों ने एक बार फिर साबित कर दिया वह किसी से कम नहीं। इंटर डीपीएस फुटबॉल प्रतियोगिता में डीपीएस सिविल लाइंस की टीम को हरा दिया। प्रतियोगिता का प्रारंभ जूनियर विंग व सिविल लाइंस के मध्य खेले गए मैच से हुआ। तत्पश्चात डीपीएस हाथरस ने शानदार आगाज करते हुए अपने प्रतिद्वदी टीम को लगातार हराते हुए फाइनल में प्रवेश सुनिश्चित किया।
फाइनल के रोमांचकारी मैच में हाथरस के छात्रों ने बेहतरीन खेल दिखाया और डीपीएस सिविल लाइंस अलीगढ़ को पटखनी देते हुए फाइनल अपने नाम कर लिया। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. नीरू सुमन ने फुटबॉल कोच सौरभ कुमार त्रिपाठी व छात्रों को बधाई देते हुए आगे भी इसी तरह दृढ़ संकल्प के साथ जीत दर्ज करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस मौके पर स्कूल के अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं भी मौजूद थे।