आंदोलन से ट्रेन रुकने के बाद रेलवे ट्रैक पर सामान के साथ खड़े यात्री
- फोटो : Amar Ujala
ट्रैक जाम होने के कारण यात्रियों को काफी परेशानी हुई। दिल्ली की ओर जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस में बैठे कई यात्री तो उतरकर सड़क पर आ गए और ट्रेन छोड़कर सड़क मार्ग पकड़ लिया, क्योंकि उन्हें दिल्ली से फ्लाइट पकड़नी थी।
इसी प्रकार लखनऊ की ओर जाने वाली शताब्दी सुपर फास्ट एक्सप्रेस के यात्री चक्का जाम खुलने की जानकारी पल-पल लेते रहे। कुछ प्रदर्शकारी ट्रेनों में जाकर बैठ गए, क्योंकि उन्हें पुलिस द्वारा कुछ किए जाने का अंदेशा था। अगर पुलिस उनके रेलवे ट्रैक पर बैठे साथियों के साथ कुछ करती तो वे यात्रियों को परेशान करते।