वरिष्ठ वाणिज्य अधीक्षक विपिन सारस्वत ने बताया कि मारहरा स्टेशन पर मरम्मत कार्य के चलते 27 जुलाई, 30 जुलाई और तीन अगस्त को भी ब्लॉक लिए जाने के कारण ट्रेन संख्या 55331/32 निरस्त रहेगी।वरिष्ठ मंडलीय वाणिज्य प्रबंधक इज्जतनगर मंडल संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि मशीन से काम करने में अवरोध उत्पन्न न हो, इसलिए ब्लॉक लिया जा रहा है।
मैं किसी काम से हाथरस आया था। सोचा था कि दोपहर एक बजे वाली ट्रेन से निकल जाऊंगा, लेकिन ट्रेन निरस्त हो गई। अब बस व अन्य माध्यम से जाना होगा।-पीतांबर निवासी सिकंदराराऊ।
मैं हाथरस में पढ़ाई कर रहा हूं। आज मुझे सिकंदराराऊ में अपने घर जाना था, लेकिन ट्रेन निरस्त होने से दिक्कत रही है। मुझे आज यहीं रुकना पड़ रहा है। अब कल घर जाऊंगा।-विष्णु कुमार, छात्र।
मुझ जैसे कई छात्र हाथरस सिटी से मुरसान, सोनई और मेंडू से आते हैं। मैं भी आज ट्रेन से कासगंज जा रहा था, लेकिन ट्रेन न आने के कारण मैंने अपनी यात्रा निरस्त की है।-अमन कुमार, छात्र।
बहुत जरूरी काम से कासगंज जाना था, लेकिन पूछताछ काउंटर पर पता लगा कि यह ट्रेन निरस्त हो गई है। अब मुझे मजबूरी में रोडवेज बस से कासगंज जाना पड़ेगा।-सुशील कुमार, यात्री।