स्कूल बस का चालान काटते अधिकारी।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
एआरटीओ प्रवर्तन लालाराम ने गुरुवार को मुख्य मार्गों पर वाहनों की चेकिंग की। इस दौरान एक बस बिना परमिट के दौड़ती पाई। इसे सीज कर दिया गया। हेलेमट, सीट बेल्ट ओवर लोडिंग के दौरान 58 वाहनों के चालान काटे। इससे वाहन स्वामियों में खलबली मची रही।
मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम प्रवीण कुमार की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। डीएम ने संभागीय परिवहन अधिकारियों को देहात में चल रहे स्कूली वाहनों को चेक करने के निर्देश दिए। इस क्रम में एआरटीओ प्रवर्तन ने कोटा के एक स्कूल की बस को चेक किया, जिसका 2016 परमिट रिन्यूवल नहीं हुआ था। इसके अलावा 2018 से स्कूल बस की फिटनेस नहीं हुई थी। इस बस को एआरटीओ द्वारा सीज करते हुए कोतवाली में बंद करा दिया। ओवरलोडिंग और ट्रैफिक नियमों का पालन न करने वाले 58 वाहनों के चालान काटे। एआरटीओ प्रवर्तन लालाराम का कहना है कि एक बस को सीज करते हुए 58 वाहनों का चालन काटा है।