नगला डांडा में विवाहिता की मौत पर पहुंचे सलेमपुर चौकी प्रभारी हेंमत राघव
- फोटो : HASAYAN
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, हाथरस (हसायन)।
कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला डांडा में एक महिला ने कमरे में लगे पंखे से झूलकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या की सूचना पर गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी एसडीएम विजय शर्मा व पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही सलेमपुर पुलिस चौकी प्रभारी घटना स्थल पर गांव पहुंच गई। विवाहिता के परिजनों ने हत्या का आरोप सास ससुर पर लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। भूपेंद्र सिंह पुत्र मुनेश सिंह की शादी छह साल पहले कुटैना कोतवाली मारहरा निवासी ऊषा के साथ हुई थी। उसके तीन बच्चे हैं।
जानकारी के अनुसार भूपेंद्र सिंह गांव से बाहर मजदूरी करने के लिए गया था। गुरुवार को सास-ससुर भी पशुओं के पास घेर पर थे। मां को खोजते-खोजते बच्चे जब कमरे में पहुंचे तो देखा कि उसकी मां पंखे पर लटकी थी। उन्होंने इसकी जानकारी दादा दादी व अन्य ग्रामीणों को दी। ग्रामीणों ने घटना की सूचना दिए बगैैर ही विवाहिता के शव को फंदे से उतार लिया। घटना की सूचना पर नायब तहसीलदार रामगोपाल व सलेमपुर चौकी प्रभारी हेमंत राघव व कोतवाल एके सिंह भी मौके पर पहुुंच गए। विवाहिता के परिजनों के आने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबध में नायब तहसीलदार रामगोपाल ने बताया कि विवाहिता ने किसी कारणवश पंखा से लटककर आत्महत्या कर ली थी। विवाहिता के शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए हाथरस भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।
मृतक ऊषा का फाइल फोटो - फोटो : HASAYAN