फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: कैलोरा-सासनी मार्ग पर एक माह के लिए आवागमन बंद

विज्ञापन
हाथरस जंक्शन के केलोरा चौराहे से बंद किया सासनी का मार्ग।संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
जंक्शन क्षेत्र के कैलोरा चौराहे से सासनी की ओर जाने वाले मार्ग पर सड़क निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इसके चलते यहां से वाहनों का अवागमन सोमवार को बंद कर दिया गया। अब यहां से गुजरने वाले वाहनों को पांच से 20 किलोमीटर का अतिरिक्त फेरा लगाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कैलोरा चौराहे से एक मार्ग सासनी के लिए जाता है। इस रास्ते की दूरी करीब दस किलोमीटर है। इसमें बीच कई जगह सड़क जर्जर हालत में है। सोमवार से इस सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। निर्माण में पुराना मलबा हटाकर नई सीसी सड़क का निर्माण किया जा रहा है। इस रास्ते से करीब बीस गांवों के लोगों का आना-जाना रोज होता है। निर्माण कार्य के चलते इस रास्ते से वाहनों का आवागमन बंद कर दिया है। अब वाहन चालक अंदर गांवों से होकर गंतव्य तक पहुंच रहे हैं।

बाक्स

हाथरस से होकर गुजरेंगे बड़े वाहन

मार्ग परिवर्तन के दौरान कैलोरा चौराहे से तमाम बड़े वाहनों को हाथरस होकर सासनी जाना होगा। दोपहिया वाहन चालक पास के गांवों के संपर्क मार्गों से होकर सासनी पहुंच रहे हैं। उन्हें करीब पांच किलोमीटर का अतिरिक्त फेरा लगाना पड़ रहा है। बड़े वाहनों को करीब 20 किलोमीटर का अतिरिक्त फेरा लगना पड़ेगा। छोटे चार पहिया वाहन मेंडू के निकट गांव अमरपुर घना होते हुए सासनी जा पाएंगे। इसके लिए करीब 15 किमी का फेरा लगाना होगा।
विज्ञापन


बातचीत,,,,,,,,

कैलोरा चौराहा से सासनी मार्ग को रोड डायवर्ट कर रखा है। जिससे बड़े वाहनों की आवाजही बंद कर रखी है। सासनी मार्ग पर सड़क निर्माण कार्य चल रहा है। बताया जा रहा है कि यह करीब एक माह तक चलेगा। - सोनू कुमार, निवासी हाथरस जंक्शन।



सासनी मार्ग पर सुबह से ही बैरियर लगाकर बड़े वाहनों को रोक रखा है। जिससे अलीगढ़ व दिल्ली जाने के लिए करीब 20 किलोमीटर का फेर करना पड़ रहा है। पहले से इसकी कोई सूचना नहीं दी गई।- लवकुश, निवासी हाथरस जंक्शन।



वर्जन,,,,,,,,,,

लोक निर्माण विभाग की ओर सड़क बनाए जाने के लिए बड़े वाहनों के लिए मार्ग परिवर्तित किया गया है। विभाग के अनुसार इस कार्य में करीब एक माह लगेगा। तब तक बड़े वाहन हाथरस होकर व छोटे वाहनों को आसपास के रास्तों से निकाला जाएगा। - सुभाष यादव, टीएसआई, हाथरस।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें