कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के दयानपुर में रविवार की रात एक शादी समारोह में नाचने को लेकर मारपीट हो गई। इसमें पांच लोग घायल हो गए। इस दौरान पथराव का भी आरोप है। घायलों का जिला अस्पताल में उपचार कराया है।
कोतवाली जंक्शन क्षेत्र के एक गांव से कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के दयानपुर में बरात आई थी। बरात चढ़त के दौरान कुछ लोगों में नाचने को लेकर विवाद हो गया। गाली-गलौज के साथ मारपीट शुरू हो गई। जमकर लात-घूंसे चले। घायलों का आरोप है कि कुछ लोगों ने पथराव किया। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मारपीट में राजीव, बंटी निवासीगण मझोला थाना हाथरस जंक्शन व माया देवी, आर्यन, राजू निवासीगण दयानपुर घायल हो गए। पुलिस ने घायलों का उपचार जिला अस्पताल में कराया है। क्षेत्राधिकारी योगेंद्र कृष्ण नारायाण ने बताया है बरात में मारपीट का मामला सामने आया है, मामले की जांच की जा रही है।