फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: दाऊजी मेले में व्यापारियों का सम्मेलन 27 सितंबर को, तैयारियों को लेकर हुआ विचार-विमर्श

Fri, 04 Sep 2026 06:03 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

फैम के संरक्षक बौहरे रमन मूर्ति शर्मा सर्राफ की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में फैम जिलाध्यक्ष सुरेश अग्रवाल का पटका पहनाकर व प्रतीक चिह्न भेंटकर स्वागत किया गया। व्यापारियों ने 27 सितंबर को दोपहर दो बजे से मेला श्री दाऊजी महाराज में  होने वाले व्यापारी सम्मेलन में तन-मन से सहयोग देने का आश्वासन दिया। 
विज्ञापन
मेला श्री दाऊजी महाराज प्रांगण - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस में सर्राफा एसोसिएशन की बैठक शुक्रवार को राजकुमार कोठीवाला के प्रतिष्ठान पर हुई। इसमें 27 सितंबर को श्री दाऊजी मेला में हाेने वाले व्यापारी सम्मेलन को लेकर विचार विमर्श किया गया। 

विज्ञापन

फैम के संरक्षक बौहरे रमन मूर्ति शर्मा सर्राफ की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में फैम जिलाध्यक्ष सुरेश अग्रवाल का पटका पहनाकर व प्रतीक चिह्न भेंटकर स्वागत किया गया। व्यापारियों ने 27 सितंबर को दोपहर दो बजे से मेला श्री दाऊजी महाराज में  होने वाले व्यापारी सम्मेलन में तन-मन से सहयोग देने का आश्वासन दिया। 

अध्यक्ष ने कहा कि व्यापारी और उद्योगपति भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। बैठक में अमरेश बंसल, पं. सत्य प्रकाश रंगीला, अरविंद वर्मा, सुमित पोद्दार, जितेंद्र कौशिक, धीरेंद्र पाठक, पवन पौरुष, दिनेश शर्मा, जीतू मारवाड़ी, बंशी वर्मा, विशाल सोनी, अभिषेक रंगीला आदि व्यापारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें