ट्रैक्टर-ट्रॉली को दुकान के बाहर खड़ा कर चालक अंदर सो गया। सुबह उठकर देखा तो वहां ट्रैक्टर-ट्रॉली नहीं थी। पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
सहपऊ कस्बे के मोहल्ला पुराना थाना निवासी लखमीचन्द ने कोतवाली में ट्रैक्टर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि वे सादाबाद-जलेसर मार्ग पर नगला ब्राह्मण के पास बहने वाले गंदे नाले के निकट अनाज की दुकान करते हैं। 22 दिसबंर की रात को दुकान के अंदर सो रहे थे। ट्रैक्टर ट्राॅली के साथ दुकान के सामने खड़ा कर दिया था। सुबह ट्रैक्टर एवं ट्राली वहां नहीं थे। कोतवाली प्रभारी मंयक चौधरी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ट्रैक्टर ट्राॅली की तलाश शुरू कर दी है।