फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, आठ घायल

Thu, 25 Apr 2024 11:11 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

सिकंदराराऊ के पास एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। आगरा-अलीगढ़ बाईपास के पास 24 अप्रैल की देर शाम को अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। दोनों हादसों में आठ लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
ट्रैक्टर एक्सीडेंट - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में आठ लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। तीन लोगों की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।

विज्ञापन


आगरा-अलीगढ़ बाईपास के पास 24 अप्रैल की देर शाम को अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें राम पाल, रिना व इकबा निवासी इगलास घायल हो गए। उन्हें शहर के बागला संयुक्त जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया। जहां तीनों की हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। 

इधर, सिकंदराराऊ के पास एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना में विमलेश, पूनम, निवासीगण भगत सिंह कॉलोनी और अशोक, धवल सिंह, रिंकू दयाल निवासी सादाबाद घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें