कलेक्ट्रेट के पास असरोई गांव के लिए जाने वाले मार्ग पर शनिवार शाम ईंटों से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। इससे सड़क पर आवागमन कुछ देर के लिए बाधित हो गया। गनीमत रही कि इस दौरान ट्रैक्टर के पीछे कोई व्यक्ति नहीं था, अन्यथा गंभीर दुर्घटना हो सकती थी।
ट्रैक्टर हाथरस-मुरसान मार्ग से असरोई गांव की ओर जाने वाले रास्ते पर चढ़ रहा था। यह रास्ता कुछ ऊंचाई पर है। चढ़ाई के दौरान ओवरलोड होने के कारण ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ा और उसकी ट्राली में लदी ईंटें सड़क पर बिखर गईं।