सादाबाद क्षेत्र के गांव नौगांव स्थित डीसी पब्लिक स्कूल के निकट एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बोलेरो कार को टक्कर मार दी। जिससे कार सवार चिराग चौधरी की मौत हो गई। पुलिस ने घायलों को सीएचसी सादाबाद पर भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक कार में गांव वनगढ़ निवासी चिराग चौधरी उर्फ राहुल (22) व एक अन्य युवक सवार थे। दोनों सादाबाद आ रहे थे। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।