फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: पानी से भरे गड्ढे में पलटा ट्रैक्टर, चालक की मौत

Sat, 26 Sep 2026 02:25 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
विज्ञापन
कासगंज रोड स्थित गांव कपसिया के निकट शुक्रवार को पानी से भरे गड्ढे में ट्रैक्टर पलटने से जलेसर क्षेत्र के गांव ऊंचा निवासी 45 वर्षीय मुकेश कुमार की मौत हो गई। हादसे में ट्रैक्टर पर सवार उनके साथी उमेश कुमार घायल हो गए।
विज्ञापन

हादसे के बाद मौके पर जुटे ग्रामीणों ने उमेश को ट्रैक्टर के नीचे से बाहर निकाला और उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।कोतवाल शिवकुमार शर्मा ने बताया कि मुकेश कुमार अपने साथी उमेश कुमार के साथ ट्रैक्टर लेकर सुजावलपुर की ओर जा रहे थे। कपसिया के पास रजवाहे के किनारे अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पानी भरे गड्ढे में पलट गया। मुकेश ट्रैक्टर के नीचे दब गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घायल उमेश को सीएचसी ले जाया गया। संवाद


पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की सूचना परिजनों को दी गई। मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई और गांव में मातम छा गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें