फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident: भूसे से भरे ट्रैक्टर ने तेज रफ्तार रोडवेज बस में मारी टक्कर, दो लोग घायल

Sat, 08 Nov 2025 09:54 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

ट्रैक्टर भूसा लादकर अलीगढ़ से जलेसर जा रहा था। एनएच 34 पर एटा रोड स्थित गांव रतनपुर पर पीछे की ओर से तेज गति से आ रही एटा डिपो की रोडवेज बस ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस में सिकंदराराऊ के एनएच 34 पर एटा रोड स्थित गांव रतनपुर के निकट 8 नवंबर को भूसे से भरे ट्रैक्टर में तेज रफ्तार रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गया और जाम लग गया। हादसे में ट्रैक्टर चालक समेत दो लोग घायल हो गए। 

विज्ञापन


8 नवंबर की दोपहर को यह ट्रैक्टर भूसा लादकर अलीगढ़ से जलेसर जा रहा था। एनएच 34 पर एटा रोड स्थित गांव रतनपुर पर पीछे की ओर से तेज गति से आ रही एटा डिपो की रोडवेज बस ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दी।

हादसे में ट्रैक्टर चालक मोहर सिंह और साथ बैठे होरीलाल निवासी जलेसर घायल हो गए। मौके पर भीड़ लग गई। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रैक्टर को हटवाकर यातायात सुचारू कराया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें