फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: एसडीएम ने पकड़ा ट्रैक्टर एवं जेसीबी, हो रहा था अवैध खनन

Sun, 01 Jan 2023 06:12 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

हाथरस में सहपऊ के रुदायल में  मिट्टी के अवैध खनन कर रही जेसीबी के साथ मिट्टी ढो रहे ट्रैक्टर को पकड़ कर थाने में दे दिया गया। अवैध खनन करने वालों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

 
विज्ञापन
मिट्टी के अवैध खनन पर कार्रवाई करते एसडीएम विपिन कुमार शिवहरे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस जनपद में मिट्टी के अवैध खनन का काम लगातार जारी है। प्रशासन अवैध खनन के प्रति सर्तक है। गांव रुदायल में मिट्टी का अवैध खनन कर रही जेसीबी के साथ मिट्टी ढो रहे ट्रैक्टर को पकड़ थाने में दे दिया गया।

विज्ञापन


सहपऊ क्षेत्र के गांव रुदायल में एसडीएम विपिन कुमार शिवहरे को मिट्टी के अवैध खनन की सूचना मिली। सूचना पर एसडीएम मौके पर पहुंचे और मिट्टी का अवैध खनन कर रही जेसीबी के साथ मिट्टी ढो रहे ट्रैक्टर को पकड़ लिया। एसडीएम 

विपिन कुमार शिवहरे ने बताया कि गांव में मिट्टी के अवैध खनन की सूचना पर जाकर अवैध खनन कर रही जेसीबी एवं ट्रैक्टर को कोतवाली पुलिस को सुपुर्द कर दिया है। अवैध खनन करने वालों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें