फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्रॉली ने मथुरा-कासगंज रेलवे ट्रैक किया जाम

विज्ञापन
बिजली कॉटन मिल फाटक पर फंसा ट्रैक्टर। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह पूर्वोत्तर रेलवे के मथुरा कासगंज रेलवे ट्रैक पर बिजली कॉटन मिल रेलवे क्रासिंग पर सीमेंट से लदा ट्रैक्टर फाटक बंद करने के दौरान फंस गया। इस कारण करीब एक घंटे तक संचालन बाधित रहा। इस कारण यात्रियों को दिक्कतों से जूझना पड़ा। सूचना पर पहुंची आरपीएफ ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि मथुरा कासगंज के रेलवे ट्रैक के मध्य से करीब आधा दर्जन रेलवे क्रासिंग हैं। क्रासिंगों पर भीड़ भाड़ अधिक रहती है। बुधवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे बिजली कॉटन मिल रेलवे क्रासिंग पर गेटमैन गेट बंद कर रहा था। इसी दौरान सीमेंट से भरा ट्रैक्टर-ट्रॉली क्रासिंग पर फंस गई। इसकी सूचना गेटमैन ने स्टेशन को दी। इसी के साथ मथुरा से कासगंज जाने वाली ट्रेन को स्टेशन पर रोका गया। वहीं कोटा पटना एक्सप्रेस को को मैंडू स्टेशन पर रोका गया। सूचना पर पहुंची आरपीएफ ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को ट्रैक से हटाया। आरपीएफ ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया। रेलवे प्रशासन में खलबली मच गई। आनन-फानन में कड़ी मशक्कत के बाद करीब एक घंटे बाद ट्रैक सुचारू हो सका, तब जाकर रेलवे कर्मियों ने राहत की सांस ली। इस मामले में स्टेशन अधीक्षक कालीचरन का कहना है कि बिजली कॉटन मिल के निकट रेलवे क्रासिंग पर सीमेंट से भरा ट्रैक्टर गेट बंद करने के दौरान फंस गया। इस कारण कोटा पटना व मथुरा कासगंज को स्टेशन व मैंडू में रोका गया। कुछ समय संचालन प्रभावित रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें