फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई ट्रैक्टर ट्रॉली, छात्र की मौत, अन्य कई हुए घायल

विज्ञापन
हादसे के बाद रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

सहपऊ जलेसर मार्ग पर गांव तामसी के निकट एक ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। घटना में छात्र गौरव (19) पुत्र बच्चू सिंह की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर घायलों को सीएचसी से आगरा के लिए रेफर कर दिया गया। बाकी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। एसएचओ जगदीशचंद्र ने सीएचसी पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन

भरतिया से करीब 30 से 40 लोग ट्रैक्टर ट्रॉली से सहपऊ के गांव रूदायल में हो रहे एक त्रयोदशी संस्कार में जा रहे थे। रास्ते में ही सहपऊ जलेसर रोड पर गांव तामसी के निकट ट्रैक्टर ट्रॉली असंतुलित होकर एक पेड़ से जा टकराई। इसमें गौरव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि विजेंद्र पुत्र निरंजन उम्र 65 साल और घनश्याम पुत्र तेज सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी पर उपचार के लिए लाया गया, जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद आगरा रेफर कर दिया। इधर, अन्य काफी लोगों को भी हल्की चोटें आईं। जानकारी के मुताबिक, मृतक गौरव बीएसएसी फाइनल ईयर का छात्र था। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मचा रहा। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। सीएचसी पर काफी लोगों की भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें