फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: दो मंदिरों का 1.22 करोड़ से होगा पर्यटन विकास

Tue, 12 Aug 2025 12:32 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में दो और मंदिरों के पर्यटन विकास के लिए स्वीकृति मिल गई है। सासनी के गांव धौरपुर स्थित काली माई मंदिर और सिकंदराराऊ के गांव गंगागढ़ी स्थित हनुमान मंदिर का चयन इसके लिए किया गया है। दोनों मंदिरों में सुविधाओं पर करीब 1.22 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन


जिले में पर्यटन विकास योजना के तहत चयनित किए गए दोनों मंदिरों पर श्रद्धालुओं के बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। मंदिरों में श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था के साथ ही शौचालय, प्रकाश आदि की सुविधाएं भी दी जाएंगी। इसके अलावा इन मंदिरों पर सुंदरीकरण का कार्य किया जाएगा, जिससे इन मंदिरों पर आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े।
अपर जिलाधिकारी बसंत अग्रवाल ने बताया कि धार्मिक स्थलों पर पर्यटन विकास के लिए काम किया जा रहा है। दोनों चयनित मंदिरों पर जल्द ही सुंदरीकरण का कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें