माध्यमिक शिक्षा परिषद के विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा के टॉपर्स विद्यार्थियों को परीक्षा में अच्छे अंक हासिल करने के टिप्स देंगे। सप्ताह में दो दिन इन विद्यार्थियों को आमंत्रित किया जाएगा। नया सवेरा कार्यक्रम के तहत यह पहल की जाएगी।
माध्यमिक शिक्षा परिषद के जिले में करीब 350 विद्यालय संचालित हैं। हाल ही में यूपी बोर्ड का परीक्षा परिणाम घोषित हुआ है। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट दोनों ही परीक्षा में जिले की टॉप टेन सूची में 15 विद्यार्थी शामिल हुए हैं। विद्यालयों के प्रधानाचार्य इन विद्यार्थियों को सप्ताह में दो दिन आमंत्रित करेंगे।
यह मेधावी प्रार्थना सभा में अन्य विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी के टिप्स देंगे। वह विद्यार्थियों के मन में उठने वाले सवालों के जवाब भी देंगे। इस संबंध में डीआईओएस संतप्रकाश का कहना है कि नया सवेरा कार्यक्रम के तहत मेधावी छात्रों को विद्यालयों में आमंत्रित किया जाएगा।