फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टॉप टेन लिस्ट में शामिल शातिर आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में शातिर बदमाश। - फोटो : SHAPHU
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सहपऊ।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने टॉप 10 अपराधियों की सूची में शामिल गांव खेरिया निवासी राजू उर्फ राज कुमार पुत्र धर्मवीर जाट को गिरफ्तार कर लिया है।
सीओ सादाबाद योगेश कुमार ने बताया कि इस बदमाश के खिलाफ स्थानीय थाने में हत्या एवं लूटपाट के 14 मुकदमे दर्ज हैं। वह एक शातिर किस्म का बदमाश है। इसके साथ ही वह सीजेएम न्यायालय में चल रहे हत्या के मुकदमे में भी वांछित चल रहा था।
विज्ञापन

सात जुलाई की रात को एसएसआई विजेंद्र सिंह एवं जलेसर रोड पुलिस चौकी इंचार्ज एसआई रामनरेश सिंह के साथ उनके हमराह कांस्टेबल गोपाल और कांस्टेबल विपिन प्रताप रात्रि में क्षेत्र में गश्त पर थे। मंगलवार की रात साढ़े आठ बजे के लगभग उनको गांव खेरिया तिराहा पर एक युवक संदिग्ध हालत में घूमता दिखाई दिया। जब पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की तो वह भागने लगा। हमराहों ने दौड़कर उसे पकड़ लिया। जामा तलाशी में उसके पास से एक तमंचा और दो कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में उसने अपना नाम-पता बताया। न्यायालय के आदेश पर पुलिस उसके विरुद्ध धारा 82 ( उद्घोषणा ) तथा धारा 83 ( कुर्की वारंट ) की भी कार्यवाही कर चुकी है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें