फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: महंगाई के तेवर से टमाटर फिर हुआ लाल, 200 रुपये किलो हुए भाव

Sun, 30 Jul 2023 12:18 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश की मार से टमाटर सहित अन्य सब्जियों के दामों में फिर से उछाल आ गया है, जिससे आम आदमी की रसोई का बजट गड़बड़ा गया। लोगों को सब्जियों की खरीद में कंजूसी बरतनी पड़ रही है। लोग अब किलो की बजाय 100 से 200 ग्राम सब्जियां खरीदने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन




सब्जी मंडी में फिर से सब्जियों की आवक में कमी आ गई है। इसकी वजह, लगातार हो रही बारिश से सब्जियों की फसल को नुकसान पहुंचना है। इस कारण फिर से टमाटर सहित अन्य सब्जियों के दामों में तेजी आई है। मांग कम होने से दुकानदार भी ढकेलों पर कम मात्रा में ही सब्जियां रख रहे हैं। बारिश के कारण कई सब्जियां जल्दी ही खराब हो जाती हैं।



इस कारण दुकानदार भी प्रतिदिन की बिक्री के हिसाब से ही सब्जी को मंडी से लेकर आ रहे हैं। अब ग्राहक भी बाजार से जरूरत के अनुसार कम मात्रा में ही सब्जियां खरीद रहे हैं। टमाटर ने फिर से 200 रुपये तक की उछाल लगा दी। ज्यादातर सब्जियाें के दाम 40 रुपये से कम ही नहीं हो रहे हैं। दुकानदारों का अनुमान है कि बारिश के चलते अभी रेटों में और उछाल आएगा।
विज्ञापन






सब्जी रेट प्रति किलो
टमाटर 200 रुपये
अदरक 300 रुपये
शिमला मिर्च 200 रुपये
हरीमिर्च 100 रुपये
गोभी 100 रुपये
खुर्ती की फली 60 रुपये
परलम 80 रुपये
अरबी 60 रुपये
करौंदा 100 रुपये
करेला 60 रुपये
नीबू 80 रुपये
बेंगन 40 रुपये
पालक 60 रुपये
खीरा 50 रुपये




बारिश व बाढ़ से हरी सब्जी के दामों में उछाल आया है। बाजार में आवक कम हो गई है। मौसम की वजह से सब्जी खराब हो रही है। अभी और दामों में उछाल आएगा।
-हेमंत, दुकानदार।



जुलाई के बीच में सब्जियों के दामों में कुछ गिरावट आई थी। अब फिर से सब्जी के दाम आसमान छू रहे हैं। टमाटर फिर से एक साथ महंगा हो गया है। लोग जरूरत के हिसाब से ही सब्जी खरीद रहे हैं।
विज्ञापन

-अजय, ग्राहक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें