फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: तत्काल टिकट के लिए बदली टोकन व्यवस्था, मिलेगी राहत

Sun, 04 Oct 2026 02:34 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
विज्ञापन
पूर्वोत्तर रेलवे के हाथरस सिटी स्टेशन पर तत्काल टिकट बनवाने वाले यात्रियों को अब लंबी कतारों में खड़े रहने से कुछ राहत मिली है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा और भीड़ नियंत्रण के लिए टोकन वितरण के समय में बड़ा बदलाव शुरू कर दिया। इसके तहत 8: 35 बजे तक आने वाले यात्रियों को टोकन दिए गए।
विज्ञापन

हाथरस सिटी स्टेशन के आरक्षण केंद्र पर एसी और स्लीपर क्लास के तत्काल टिकट के लिए रोजाना बड़ी संख्या में यात्री पहुंचते हैं। पहले यात्रियों को नंबर लगाने के लिए तड़के से ही खिड़की के बाहर घंटों लाइन में लगना पड़ता था। अब सुबह 8:45 बजे तक आने वाले सभी यात्रियों के फॉर्म पर टोकन नंबर दिए जाएंगे।
अभी तक यात्रियों को टिकट पाने के लिए तड़के से ही घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ता था। इस दौरान यात्रियों के बीच नोकझोंक और विवाद की स्थिति बनती थी। नई व्यवस्था में टोकन आवंटित होने के बाद यात्री को लाइन में खड़े रहने की जरूरत नहीं होगी। पीआरओ इज्जतनगर सफदर हुसैन ने बताया कि यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखकर कार्य किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें