फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपोत्सव आज, रोशनी से जगमगाए घर और बाजार

Sat, 29 Oct 2016 11:37 PM IST
अमर उजाला, हाथ्ारस
विज्ञापन
दिवाली की खरीदारी के लिए बाजार में भीड़ उमड़ने से बने जाम के हालात। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हिंदुओं के सबसे बड़े दिवाली  पर्व को लेकर सुबह से लेकर शाम तक ग्राहकों की हर बाजार में  काफी भीड़ लगी रही। लोगों ने पूजा पाठ के साथ-साथ जरूरत की हर चीज की खरीदारी की। शहर में दुकानों पर ग्राहकों का मेला सा लगा रहा। दुकानों पर ग्राहकों की अच्छी खासी भीड़ उमड़ने के चलते दुकानदारों को भी एक मिनट की फुर्सत नहीं मिली।
विज्ञापन


बाजारों में लोगों को वाहनों से दूर पैदल निकलने में भी काफी समय लगा। त्योहार की तैयारी में लोग सुबह से शाम तक जुटे रहे। घर व प्रतिष्ठानों की साफ-सफाई भी की गई। महिलाओं ने घरों में त्योहार पर लजीज पकवान बनाने की तैयारी की वहीं घर के आंगन में गोबर व मिट्टी से लीप कर आकर्षक रंगोली बनाई। देर शाम तक शहर के बाजार व घर आकर्षक विद्युत झालरों से जगमग दिखाई दिए। शहर में अधिकांश बिल्डिंग विद्युत रोशनी से नहाई हुई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें