फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकार के लिए करें मताधिकार

Wed, 10 Apr 2019 11:59 PM IST
Mohd Rafeek न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन
अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स के तहत मतदाता जागरुकता की शपथ लेते शिक्षक, शिक्षिकाएं व विद्यार्थी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हाथरस। अमर उजाला अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स के तहत इगलास रोड स्थित प्रेमवती देवी इंटर कॉलेज में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। इसके तहत कॉलेज के छात्र-छात्राओं और शिक्षक-शिक्षिकाओं ने मतदान के प्रति लोगोें को जागरूक करने की शपथ ली। कार्यक्रम में महिलाओं से अपील की गई कि वह अपने इस अधिकार का जरूर प्रयोग करें। तभी उन्हें उनके अधिकार मिलेंगे और समाज में उनकी तरक्की होगी।
विज्ञापन


प्रधानाचार्य मनोज कुमार शर्मा ने कहा कि मतदान करना हम सबकी जिम्मेदारी है। इस जिम्मेदारी को हमें हर हाल में निभाना चाहिए। उन्होेंने कहा कि पहले लोग मतदान करें और फिर जलपान करें। मताधिकार हमारा अधिकार है। इस अधिकार के जरिये हम अपने हक ले सकते हैं और अपने पसंदीदा सांसद को चुनकर संसद तक भेज सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस मौके पर जो विद्यार्थी अभी मतदाता नहीं बने हैं। वह मतदान के लिए लोगों को जागरूक करें और जागरूकता फैलाकर अपना फर्ज निभाएं। अन्य वक्ताओं ने कहा कि अमर उजाला की अपराजिता मुहिम की जितनी तारीफ की जाए, उतनी कम है।

 इस मुहिम से ज्यादा से ज्यादा लोग जुड़ें। वक्ताओं ने कहा महिलाओं को अक्सर अपने अधिकारों को लिए ज्यादा से ज्यादा संघर्ष करना पड़ता है। महिलाएं अपने मताधिकार का प्रयोग करें और ऐसी सरकार बनाएं, जोकि उनके हितों की बात करे और अपने वादे को पूरा करे। इस मौके पर साहब सिंह, योगेंद्र शर्मा, सुनील कुमार, हरिओम, सत्यप्रकाश, पूनम  शर्मा, सरिता शुक्ला, भारती, नंदनी, दुर्गेश, कल्पना शर्मा, निशा शर्मा  ने अपने विचार व्यक्त किए। संचालन दुष्यंत कुमार शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें