कान में किसी तरह की आवाज या सीटी बजना। कान में झनझनाहट होना। कान में आने वाली आवाज के कारण किसी विषय पर ध्यान केंद्रित करने में परेशानी होना। कान में आने वाली आवाज का कम-ज्यादा होना।
टिनिटस के कारण
कान में मैल। लगातार तेज आवाज के संपर्क में रहना। मोबाइल के हेडफोन का अत्यधिक प्रयोग करना। कान मेें मवाद आदि टिनिटस के प्रमुख कारण हैं।
बचाव के उपाय
तेज आवाज के संपर्क में आने से बचें। हेडफोन का इस्तेमाल न करें। हैंड फ्री करके मोबाइल फोन का इस्तेमाल करें। रात को सोते समय मोबाइल को अलग रखकर साएं। पर्याप्त नींद लें। व्यायाम करें। तनाव से बचें।